फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत, पिता समेत तीन घायल, एक बाइक पर सवार थे छह लोग

Thu, 09 Mar 2023 01:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पति समेत दो बच्चे घायल हो गए। 
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद के मोहल्ला खैराती खान निवासी इरशाद की बाइक नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी सामने से आए ट्रक ने इरशाद की गर्भवती पत्नी सबीना (30), बेटी अलीना (आठ) और शिफा (पांच) को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में इरशाद व दो अन्य बच्चों को मामूली चोट आई है। 

विज्ञापन


Umesh Pal Hatyakand: जेल में बंद अशरफ को सब्जी वाला पहुंचाता था रुपये, 11 फरवरी को मिले थे शूटर; बिना पर्ची...

बैट्री की दुकान चलाने वाले इरशाद की ससुराल तिलहर कस्बे में है। बुधवार को गर्भवती पत्नी सबीना, बेटी अलीना, शिफा, चार साल के बेटे अरशद और तीन साल की बेटी अरीबा को बाइक पर बैठाकर तिलहर जाने के लिए निकला था। बुधवार सुबह करीब सात बजे नेशनल हाईवे पर अल्हागंज के गोरा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप सड़क पर पड़ी बजरी के चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी सामने से आए ट्रक की साइड लगने से बाइक गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटियों के ऊपर से गुजर गया ट्रक 

हादसे में सबीना, शिफा और अलीना के ऊपर से ट्रक निकल गया। तीनों की कुचलने से मौत हो गई। जबकि इरशाद, उसका बेटा अरशद और अरीबा दूसरी ओर गिरने से बच गए। उनको मामूली चोटें आईं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस ने सबीना और उनकी बेटियों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक इरशाद ने हेलमेट नहीं लगाए थे। 

दंपती समेत छह लोग थे बाइक पर सवार

ससुराल जाने निकले दंपती और चार बच्चे बाइक पर सवार थे। हादसे के दौरान गांव गोरा महुआ निवासी रामप्रकाश गुजर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाइक की टंकी पर दो बच्चियां बैठी थी। उसके चालक के पीछे एक महिला और दो बच्चे बैठे थे। सामने के ट्रक को साइड देते समय बाइक किनारे बजरी के ढेर पर चढ़ने के बाद असंतुलित होकर गिरी और ट्रक की चपेट में महिला समेत उसकी दो बेटियां आ गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें