फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से तीन दिन पहले लोहिया ग्रामों की रिपोर्ट दें

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बैठक से तीन दिन पहले लोहिया ग्रामों की रिपोर्ट दें
विज्ञापन
डीएम पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में वर्ष 2012-13 से वित्तीय वर्ष 2015-16 तक चयनित जिले के 113 डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में हुए विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक विकास भवन सभाकक्ष लेते हुए डीएम पुष्पा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हर नोडल अधिकारियों को दो-दो लोहिया ग्राम आवंटित हैं। उन्हें माह मे जाकर संचालित विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं संतृप्तिकरण की रिपोर्ट देनी होती हैं। किंतु यह पाया गया है कि अक्सर अधिकारी अपनी रिपोर्ट या तो बैठक में लेकर आते है या देरी से देते हैं। अब सभी अधिकारी अपनी रिपोर्ट बैठक के तीन दिन पूर्व दे दिया करें। अभी तक रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे संबंधित लोहिया समग्र ग्राम की बुकलेट संबंधित नोडल अधिकारी को सोमवार तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। जो गांव जिस योजना से संतृप्त हो चुके हैं, उन गांवों के संबंधित विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं के संचालन की समीक्षा स्वयं करे लें। ताकि बाद में जांच करने पर यह न मिले कि योजना का क्त्रिस्यान्वयन करके लक्ष्य पूरे कर दिये हों और उसे संतृप्त मानकर चुप बैठे हैं या उसमें कई कमियां है। जिन गांव में लोगो ने बिजली कनेक्शन नहीं लिये हैं वहां शिविर लगाकर  लोगो को कनेक्शन देने का बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध कटिया डालकर विद्युत उपभोग कर रहा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करें। सभी नोडल अधिकारी शौचालय का मौके पर जाकर निरीक्षण करे और इसकी विधिवत रिपोर्ट दें। डीपीआरओ को इंदिरा आवास एवं लोहिया आवास के बनने की स्थिति स्वयं मौके पर जाकर देखने कहा कि क्योंकि कुछ लाभार्थी धन ले लेते है और उसे दूसरी जगह व्यय कर देते है, दिखाने के लिए दीवार बना लेते हैं। बैठक में सीडीओ पुलकित खरे समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें