फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ और शराब की लत पूरा करने के लिए मोबाइल छीनने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। राह चलते मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जुआ और शराब पीने के शौक के चलते गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देने लगे थे। पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से सुनसान सड़कों पर झपट्टा मारकर मोबाइल चोरी की शिकायतें पुलिस के पास आ रहीं थीं। शनिवार रात थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने रात्रि गश्त के दौरान ईदगाह रोड से वीर सिंह निवासी महुआ डांडी, कविराज निवासी ग्राम कुरारी थाना पचदेवरा जिला हरदोई और अमन निवासी याकूबपुर कंजड बस्ती थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया। उनके पास मोबाइल के अलावा नकब लगाने का सामान, चाकू आदि भी बरामद हुए। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि आरोपी जुआ और शराब पीने के आदी हैं। अपने शौक पूरा करने के लिए घटनाओं को करना स्वीकार किया है। कविराज पहले भी जेल जा चुका है। गिरोह का सरगना रोहित कंजड़ बताया गया। वह मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें