फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहाँपुर: हुलासनगरा क्रॉसिंग पर तीन पशु ट्रेन की चपेट में आकर मरे

Fri, 17 Feb 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बरेली और तिलहर के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर तीन छुट्टा पशुओं की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानवरों के मांस के लोथड़े ट्रैक पर बिखर गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को तिलहर में रोका और इंजन चेक किया। इसके बाद कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन

कंट्रोल के निर्देश पर रात में ही रेलवे ट्रैक साफ कराया गया। इससे पहले मंगलवार को क्रॉसिंग के नजदीक करीब 12 पशु ट्रेन की चपेट में आकर कट गए थे। बुधवार रात फिर छुट्टा जानवरों का झुंड ट्रेन से टकरा गया। इससे कुछ देर के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा।
गोवंश को ट्रैक पर जाने से रोकने की व्यवस्था हो
राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा का कहना है कि रेलवे की ओर से निराश्रित गोवंश को ट्रैक पर जाने से रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी गोवंश की सुरक्षा को कोई ठोस कदम उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें