फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: युवक को पीट-पीटकर तोड़ा हाथ, फिर पूरे मामले को रिकॉर्ड कर किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2022 06:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पीड़ित युवक ने 14 जुलाई को एसपी सिटी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके एक परिचित का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर वह दूसरे से बात करने के लिए अपने मित्र के साथ गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। विवाद में उसका हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द निवासी एक युवक से मारपीट और अमानवीयता करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


पीड़ित ने 14 जुलाई को एसपी सिटी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके एक परिचित का राजू, कलविंदर, जीता, सोनू उर्फ सुखदेव निवासी ककराकलां, नदीपार, थाना सदर बाजार से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के विवाद को लेकर सुखदेव से बात करने के लिए वह अपने मित्र के साथ गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद में उनका बायां हाथ टूट गया।

इस बीच आरोपी ने उनके साथ अमानवीयता की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। एसपी सिटी के निर्देश पर राजू, कलविंदर, जीता, सोनू उर्फ सुखदेव के खिलाफ सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने राजू उर्फ राजवीर, कलविन्दर, सोनू उर्फ सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें