फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पानी को तरस रहे मोहल्ला रेती, नई बस्ती, गाड़ीपुरा व ख्वाजा फिरोज के लोग

सार

तीन दिनों से इन घरों में लगी टोंटियों से पानी नहीं निकला है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई बस्ती निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हमारे मोहल्ले में आधे घरों में जलापूर्ति ठीक है लेकिन जो घर ऊंचाई पर बने हैं, उन तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ख्वाजा फिरोज के नसीम उल्ला ने बताया कि तीन दिन से टंकी का पानी नहीं आने की वजह से नहा भी नहीं पाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। गैस पाइप लाइन डालते समय खोदाई के दौरान जलापूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार मोहल्लों के दो हजार से अधिक घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। तीन दिनों से इन घरों में लगी टोंटियों से पानी नहीं निकला है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला रेती निवासी कमलेश आचार्य ने बताया कि तीन दिन से जलापूर्ति बाधित है। उनके घर में पानी की दूसरी व्यवस्था नहीं है, ऐसे में पड़ोसियों के यहां से सबमर्सिबल या हैंडपंप से पानी लेकर काम चला रहे हैं। अंकित ने बताया कि सरायकाइयां स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई घरों तक होती है। तीन दिनों से मोहल्ले में स्थित घरों में जलापूर्ति नहीं हुई। जिनके घर में हैंडपंप भी नहीं लगा है, उनको सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। उनके यहां इस तरह की समस्या नहीं है लेकिन दूसरे लोग आकर उनके घर से पानी जरूर ले जा रहे हैं। नई बस्ती निवासी अशोक कुमार ने बताया कि हमारे मोहल्ले में आधे घरों में जलापूर्ति ठीक है लेकिन जो घर ऊंचाई पर बने हैं, उन तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ख्वाजा फिरोज के नसीम उल्ला ने बताया कि तीन दिन से टंकी का पानी नहीं आने की वजह से नहा भी नहीं पाए है। घर में खाना बनाने को उपयोग करने के लिए पानी मोहल्ले में लगे सरकारी हैंडपंप से ला रहे हैं।
रेती में मेजबान रोड पर पानी की लाइन में फाल्ट हो गया है जिसको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को अवकाश की वजह से कर्मचारी नहीं मिल पाए थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही कर्मचारियों को लगा दिया गया है। 70 साल पुरानी पाइप लाइन है जो अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। - सूरज कुमार, जेई, जलकल विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें