फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिर्जापुर में घर से हजारों का सामान ले गए चोर

Mon, 06 May 2024 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर के ढाईगांव में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित रोशन अली। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गांव ढाई में शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक मकान से नकदी-जेवर समेत हजारों रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


ढाई गांव निवासी रोशन अली ने बताया कि उनका दो मंजिल का मकान है। परिवार के सदस्य और वह नीचे के कमरे में सो रहे थे। सुबह जब वह ऊपर की मंजिल में गया तो कमरों में अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये के सोने के गहने गायब थे। चोर 44 हजार रुपये नकद भी ले गए हैं। पीड़ित के मुताबिक चोर मकान के पिछले हिस्से पर बने जीने से अंदर घुसे होंगे। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार नीचे सोता रहा, लेकिन चोरों ने बड़े शातिर ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें