फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात बंद घरों में ''दिवाली'' मना गए चोर

Tue, 07 Nov 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान दिखाता पीड़ित निर्मल।जागरुक पाठक
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिकंदरपुर कायस्थान में चोर सात बंद घरों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान समेटकर चोर अपनी दिवाली मना गए। सभी गृह स्वामी बाहर रहकर नौकरी करते हैं। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

ग्राम सिकंदरपुर कायस्थान में मुलायम का घर गांव की मुख्य गली में है। सोमवार सुबह मुलायम का मुख्य द्वार खुला देख ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। मुलायम का इकलौता पुत्र रामनिवास अपनी पत्नी रीता के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। मुलायम अकेले ही गांव में रहते हैं। रविवार को मुलायम दवा लेने शाहजहांपुर गए थे। उन्होंने बताया कि सात हजार रुपये नकद, जेवर समेत एक लाख से अधिक का माल चोर समेट ले गए। दूसरी घटना गांव के मोहम्मद जीशान के घर हुई। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी आसमा शुक्रवार को रिश्तेदारी में कांट के गांव कुर्रियां गई थीं। रात में ताला तोड़कर घुसे चोर जेवर, टीवी, बर्तन समेत करीब एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। इसी गांव के किशनपाल गांव में ही अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। किशनपाल की पत्नी कमला देवी ने बताया कि चोर उनके घर का ताला तोड़कर संदूक में रखे जेवर, बर्तन आदि ले गए। घटना की तहरीर थाने पर दे दी गई है। गांव के निर्मल कुमार जयपुर रहकर मजदूरी करते हैं। निर्मल के भाई ने बताया कि चोर टीवी, बर्तन, पंखा, कपड़े आदि ले गए हैं। गांव के शीशराम फिरोजाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उनके घर से चोरों ने पंखे, पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। मकान में लगी खिड़की भी उखाड़ ले गए। रामसरन लाल की खोखानुमा दुकान में रखे दो हजार रुपये और किराने का सामान चोर ले गए। मुरारीलाल भी फिरोजाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। मुरारीलाल के भतीजे ओमवीर ने बताया कि चोर मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे संदूक से जेवर, बर्तन, पंखा आदि ले गए। चोरी की घटनाओं की सूचना गांव के पूर्व प्रधान रमेशचंद्र दुबे ने पुलिस को दी। इधर, थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर ने बताया कि किसी भी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें