फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंद मकान में जाली तोड़कर घुसे चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

Fri, 08 Dec 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
परौर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
परौर। थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी रणधीर सिंह के बंद मकान में कमरे की जाली तोड़कर चोर अंदर घुस गए। नकदी समेत हजारों रुपये का माल पार कर लिया।
बुधवार की रात रणधीर खेत की रखवाली करने के लिए गए थे। उनका पुत्र सचिन भी रामलीला देखने गया था। पीछे से चोर कमरे की जाली तोड़कर घुस गए और कुंडी लगा ली। चोर अलमारी से सामान समेटकर भाग गए। रात करीब 11 बजे बेटा सचिन घर लौटा तो दरवाजे पर ताला लगा मिला। सचिन दीवार फांदकर अंदर गया तो चोरी की जानकारी हुई। रणधीर के मुताबिक, चोर दस हजार रुपये, बच्चों के तौड़े, खडुआ व कपड़े आदि ले गए। डायल 112 पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। थाने में तहरीर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें