कांट। नगला बनवारी गांव के अरुण सिंह ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मोबाइल फोन छीन लेने और मांगने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 31 जनवरी को वह खेत के तालाब के पास बैठा फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहुंचे और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। मांगने पर पीटा और फोन के बदले 500 रुपये मांगे। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद