फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में तेज होगा विकास, भेजे गए 45 प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में शामिल मोहल्लों में सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही कम्यूनिटी सेंटर भी बनाए जाएंगे। इन कार्यों के लिए नगर निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। भेजे कार्यों के प्रस्तावों की संख्या करीब 45 है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नगर निगम में शामिल होने वाले मोहल्लों व गांवों में विकास कार्य न होने को लेकर तमाम खबरें प्रकाशित की थी। इनका संज्ञान लेकर नगर निगम ने विस्तारित क्षेत्र में शामिल गांवों में सड़क का निर्माण एवं जल निकासी के लिए नालों का निर्माण के लिए 31 प्रस्ताव भेजे हैं। जल निकासी के लिए नालों के निर्माण को पांच प्रस्ताव अलग से भेजे गए, जिनकी अनुमानित लागत 2674.55 लाख रुपये है। एक कम्युनिटी सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी अनुमानित लागत 235.56 रुपये है। इनके अलावा अनुमानित लागत 3756.5 लाख रुपये के 16 कार्यों के प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें इंटरलॉकिंग सड़क व नाला निर्माण, शौचालय निर्माण, कम्युनिटी सेंटर निर्माण व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने वाले कार्य शामिल हैं।
पांच कम्यूनिटी सेंटर का होगा निर्माण
नगर निगम शाहजहांपुर सीमांतर्गत लालपुर ग्राम, श्यामतगंज गौंटिया, चिनौर, जलालनगर बाहर चुंगी, सुभाषनगर में कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है। इनके साथ ही चिनौर, चमकारुफ, बहादुरपुर बरहा, श्यामतगंज गौटिया में पांच-पांच सीटेड शौचालयों का निर्माण 18.50 लाख रुपये प्रत्येक की लागत से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नगर निगम की विस्तारित क्षेत्र के मोहल्लों व गांवों में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव अनुमानित लागत के साथ शासन को भेजे गए है। इनकी स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ेंगी। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें