शहर के मोहल्ला बृजविहार में सूखी टोंटी दिखाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। सीवर लाइन की खोदाई से सड़कों पर चलना ही नहीं, घरों में रहना तक मुश्किल हो रहा है। ब्रज विहार कॉलोनी में चैंबर की खोदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई लेकिन 20 दिन बाद भी जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। कई बार नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ।
सीवर लाइन का कार्य कॉलोनी की गली नंबर एक में कराया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद चैंबर बनाए गए। उसके बाद करीब 25 से ज्यादा परिवारों की पानी की आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम को सूचना दी। कर्मचारियों के आने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। पानी नहीं आने से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। उन्हें सरकारी नलों का सहारा लेना पड़ रहा है। सुबह महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक को हैंडपंप से पानी भरते नजर आते हैं।
शहर के मोहल्ला बृजविहार में सूखी टोंटी दिखाते लोग। संवाद
शहर के मोहल्ला बृजविहार में सूखी टोंटी दिखाते लोग। संवाद
शहर के मोहल्ला बृजविहार में सूखी टोंटी दिखाते लोग। संवाद