फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गेहूं की 12 एकड़ फसल में नहीं पड़ा दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। किसानों ने अधिक दाम पर अच्छी किस्म का कंपनी से बीज खरीदकर बोया था। फसल तैयार होने के बाद बाली में दाना नहीं पड़ा। किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन




बंडा के गांव गहलुइया के किसान दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने बंडा के एक बीज भंडार की दुकान से 343 और 303 प्रजाति का गेहूं खरीद कर अपने आठ एकड़ खेत पर बोया था। फसल तैयार होने पर बाली में दाना नहीं पड़ा, तब उन्हें चिंता हुई। उन्होंने दुकानदार से शिकायत की तो उन्होंने कंपनी मालिक को जानकारी दी।
कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा, लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दी। इसके अलावा गांव लुहिची के किसान अयोध्या प्रसाद ने बताया कि उन्होंने भी उसी दुकानदार से बीज लेकर चार एकड़ खेत पर बोया था। उनके भी गेहूं में दाना नहीं पड़ा है। किसानों ने मुख्यमंत्री से जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि दुकानदार कंपनी मालिकों से मिलकर अधिक दामों में बीज किसानों को देते हैं। वह भी खराब निकल जाता है। यदि जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी सतीश चंद्र पाठक ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी होने पर वैज्ञानिक भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें