फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समाज में पिता के सम्मान का भी वातावरण बनना चाहिए

विज्ञापन
शाहजहांपुर के विनोबा सेवा आश्रम में कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम में फादर्स डे पर गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव अजय पांडेय ने कहा कि वृद्धजन हमारे लिए पूज्य हैं। आवश्यकता इस बात की है कि समाज में पिता के सम्मान का भी वातावरण बनाना चाहिए। विनोबा सेवा आश्रम जैसी संस्थाएं इसकी सूत्रधार बनें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सिंचाई विभाग के अनुभाग अधिकारी विजय यादव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से दुआ मिलती है। यह सेवा का दायित्व जिस संस्था को मिला है। वह पुण्य की भागीदार है। नागपुर महाराष्ट्र लॉ कालेज की आयुषी ने कहा कि हमारे लिए विनोबा सेवा आश्रम जैसा यह स्थान प्रेरणा का स्थान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश भैया ने की। इस मौके पर वृद्धजन आश्रम के प्रबंधक ब्रह्मदेव, सीना शर्मा, मृदुल लता, रीना, केपी सिंह, मुदित कुमार, दिनेश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें