फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पीरगंज के स्कूल में चहारदीवारी नहीं, विद्यार्थियों की चप्पलें हो जाती हैं चोरी

Sun, 19 May 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/अल्हागंज। अल्हागंज के प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में चहारदीवारी नहीं होने से अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। पढ़ने आने वाले बच्चों की चप्पलें चोरी हो जाती हैं तो छुट्टी के बाद परिसर में आसपास के लोग बकरी या अन्य जानवर बांध देते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग सभी परिषदीय विद्यालयों में मतदेय स्थल बनाए गए थे, जहां पर पोलिंग पार्टियों और मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर व्यवस्था सुनिश्चित कराई गईं थीं, लेकिन अल्हागंज के प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में कोई सुधार देखने को नहीं मिला।
प्रधानाध्यापक मोहम्मद शोएब बताते हैं कि विद्यालय परिसर की चहारदीवारी न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुबह जब विद्यालय खुलता है तो गंदगी का अंबार लगा मिलता है। मोहल्ले के बच्चे यहां पूरे दिन शोर करते हैं। विद्यालय में बाहरी लोग भी आसानी से घुस आते हैं। विद्यालय दो मोहल्लों के बीच में मौजूद है। एकांत होने के कारण यहां रात को लोग जुआ खेलते हैं। कई शौचालयों के दरवाजे भी टूट हुए हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पीरगंज में अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित को निर्देशित किया जाएगा। क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करवाया जा सके। लोकसभा चुनाव में जिन विद्यालयों में मतदेय स्थल बने थे, वहां पर सफाई, पेयजल और बिजली की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई हैं। - रणवीर सिंह, बीएसए, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें