कांट। थाना क्षेत्र के सिमरिया सहासपुर निवासी जुल्फिकार के घर में तड़के करीब तीन बजे एक युवक घुस गया। जाग होने पर युवक भागने लगा। जुल्फिकार और उनके भाई अलाउद्दीन पकड़ने दौड़े तो युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जो अलाउद्दीन के सीने में लगी। इसके बाद महिलाओं की मदद से युवक को पकड़ लिया गया। युवक की जमकर पिटाई की गई। कांट थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि रात में सूचना आने के बाद वह मौके पर पहुंचे। आरोपी का नाम दानिश उर्फ सोहेल हैं, जो कमलनैनपुर का निवासी है। जुल्फिकार की तहरीर पर पुलिस ने दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद