फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। मैगलगंज थाना अंतर्गत गांव सहुआपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार का शव थाना उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव सहिजना के निकट खेत में शहतूत के पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन

संदीप मंगलवार सुबह ही ससुराल आया था। इसके बाद वह घर से चला गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव गांव के पास खेत में पेड़ से लटकता मिला। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि संदीप की पत्नी रोहिणी दो माह से मायके में थी। मंगलवार सुबह संदीप उसे घर ले जाने आया था, लेकिन रोहिणी ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर संदीप ने फांसी लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले भी उसने जहर खाने का नाटक किया था। तब ससुरालीजन उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। थे। उन्होंने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें