फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव इमलिया में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। युवक की एक वर्ष पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

इमलिया में 23 वर्षीय युवक शनिवार रात खाना खाने के बाद सो गया। रविवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। युवक की पत्नी के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने युवक का शव फंदे से उतार लिया। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। युवक का परिवार बेहद गरीब है। उसकी मौत के बाद परिजनों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें