फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान किया था। बुधवार तड़के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने मंगलवार को पकड़ा था। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि युवक को कुछ लोगों से विवाद हो जाने की जानकारी पर थाने लाया गया था। बाद में युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। युवक को एसडीएम कोर्ट से जमानत दे दी गई थी। बुधवार तड़के युवक की हालत बिगड़ गई। उसे उल्टियां हो रही थीं। जानकारी पाकर परिवार के लोग युवक को खुटार में एक निजी डॉक्टर के यहां लाए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार के लोगों ने बुधवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार के लोग किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें युवक की मौत की कोई जानकारी नहीं है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें