कलान। शराब के लिए पत्नी ने रुपये नहीं दिए तो युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सथरी रोड निवासी रंजीत कश्यप (45 वर्ष) ने बुधवार की शाम अपनी पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी के मना करने पर युवक ने पत्नी काे पीट दिया। लहूलुहान पत्नी जब डॉक्टर के यहां इलाज के लिए गई तो उसने फंदे से लटककर जान दे दी। संवाद