फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दी जान 

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सिसनई में सोमवार की रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव मृतका के परिवार वालों कोे सौंप दिया। गांव सिसनई निवासी मनोज कुमार की तीन साल पहले मोहम्मदी(लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव सिसकोना निवासी राम सिंह की बेटी 25 वर्षीय शिल्पी से शादी हुई थी। मृतका के पिता राम सिंह के मुताबिक शादी के बाद से अक्सर शिल्पी उनसे कोई न कोई फरमाईश करती रहती थी। सोमवार की रात भी उसने फोन करके किसी चीज की डिमांड की थी। इस पर उन्होंने शिल्पी को डांट दिया था। इससे नाराज होकर शिल्पी ने कमरे में लगे कुंडे में साड़ी से लटकर फांसी लगा ली। सुबह परिवार वालों ने जब उसे फांसी से लटके देखा तो उनको सूचना दी। मायके वालों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें