गुल मोहम्मद ने जाने से रोका, पर नहीं मानी रेशमा
गुल मोहम्मद की चाची सबिया के अनुसार, रेशमा काफी दिन से मुजफ्फरनगर में रह रही थी। वह बृहस्पतिवार को ही लौटी थी। उसे गुलाम ने रोकने का प्रयास किया तो उसने इन्कार कर दिया। उसने खेती भी नाम करने की जिद की। इसी विवाद में गोली मार दी।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दंपती में आपसी विवाद के चलते पति ने गोली मार दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।