फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिनभर हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। दिनभर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 42.2 मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के के मुताबिक बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को हुई बारिश से सबसे अधिक धान की फसल हो फायदा हुआ है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से फसल सूख रही थी। उसमें जान आ गई। इसके अलावा दलहनी, तिलहनी और गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। इसके साथ ही सब्जियों के लिए बारिश काफी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें