फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 500 बेड अस्पताल बनने का रास्ता साफ, मिल गई पांच एकड़ जमीन

Mon, 06 Mar 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश कुमार ।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर जिगनेरा गांव में 500 बेड का अस्पताल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बगल में ग्राम समाज की पांच एकड़ जमीन आवंटित करने के लिए डीएम उमेश प्रताप सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद धनराशि स्वीकृत कराके निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को दस किमी का सफर रोजाना करना पड़ता है। कांट रोड पर जिगनेरा गांव के पास मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं लगती हैं, लेकिन उन्हें बरेली मोड़ स्थित अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आना पड़ता है। स्टाफ को लाने के लिए करीब चार बसें हैं।
पढ़ाई और मरीजों का इलाज एक साथ करने के लिए 500 बेड के अस्पताल का निर्माण कराने के प्रयास काफी समय से किए जा रहे थे। प्राचार्य ने जिगनेरा में मेडिकल कॉलेज के पास पांच एकड़ जमीन की मांग जिला प्रशासन से की थी। उनका प्रयास रंग लाया और डीएम ने ग्राम समाज की पांच एकड़ जमीन आवंटन के लिए आदेश जारी कर दिया। 25 फरवरी को मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पत्र प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन

-
चिकित्सीय सेवाओं का होगा विस्तार, बेहतर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
बरेली मोड़ स्थित अस्पताल में मरीजों के लिए 330 बेड डाले गए हैं। वायरल बुखार के सीजन में यह बेड कम पड़ जाते हैं। उनके लिए मारा-मारी रहती है। जमीन और स्ट्रेचर पर मरीजों का उपचार किया जाता है। 500 बेड का अस्पताल बनने से चिकित्सा सेवाओं में विस्तार हो जाएगा। रोगियों को आसानी से बेड मुहैया होगा, साथ ही बेहतर सुविधाएं भी मिलेगी। इसी तरह मेडिकल स्टाफ का सफर करने का झंझट भी खत्म होगा।
-
35 प्रतिशत पूरा हो गया 100 बेड का अस्पताल
बरेली मोड़ स्थित अस्पताल परिसर में 100 बेड के अस्पताल का निर्माण 35 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया। छह फ्लोर के अस्पताल में अभी दो फ्लोर की छत ही बन पाई है। गत दिनों ठेकेदार ने निर्माण सामग्री के महंगे होने की बात कहते हुए काम कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। 2016 में सपा शासनकाल में अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। उस समय राजकीय मेडिकल कॉलेज व 100 बेड अस्पताल के लिए 193 करोड़ का बजट आवंटन किया गया था।

खास-खास
330 एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं ग्रहण कर रहे हैं शिक्षा।
240 पैरा मेडिकल के विद्यार्थी हैं।
60 सीटें बीएससी नर्सिंग के लिए आवंटित हुईं हैं।
1500 से 1800 रोगियों के ओपीडी में प्रतिदिन पर्चे बनते हैं।
330 बेड के अस्पताल में मरीजों का किया जाता है उपचार।

500 बेड अस्पताल के लिए जिगनेरा में मेडिकल कॉलेज के पास जमीन आवंटन को डीएम ने आदेश जारी कर दिया। शेष प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाएगा। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य-राजकीय मेडिकल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें