फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश में ढही दीवार, किशोरी की दबकर मौत

सार

लीड फोटो- 09 पीडब्ल्यूएनपी 02 और 03तेज बारिश में ढही दीवार, किशोरी की दबकर मौत- बंडा के हेतमनगला गांव में हुई घटना- कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा आठ की थी छात्रासंवाद न्यूज एजेंसीबंडा (शाहजहांपुर)। रविवार की दोपहर 12 बजे शीतल घर का काम करने के बाद दीवार के पास से दूसरी ओर जा रही थी। वह पत्नी सोमवती, पौत्री शिवानी और शीतल के साथ गारे और ईंट की दीवारों पर पड़े टिन शेड के नीचे रहते थे।
विज्ञापन
मृतका शीतल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बंडा के हेतमनगला गांव में हुई घटना
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा आठ की थी छात्रा
बंडा (शाहजहांपुर)। तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से गांव हेतमनगला के छोटेलाल की पौत्री शीतल (13) की दबकर मौत हो गई। शीतल गांव डभौरा सेवा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। इस समय वह दशहरा की छुट्टी पर घर आई हुई थी।
शीतल के जन्म के समय मां द्रोपदी की मौत हो गई थी। पिता संजय की छह वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। संजय के मौसा छोटेलाल और मौसी सोमवती ही संजय की पुत्री शिवानी (15) और उसकी छोटी बहन शीतल का पालन पोषण कर रहे थे। दोनों बहनें छोटेलाल और सोमवती के पास ही रहती थीं। रविवार की दोपहर 12 बजे शीतल घर का काम करने के बाद दीवार के पास से दूसरी ओर जा रही थी। दीवार ईंट की थी, लेकिन मिट्टी के गारे से जुड़ी हुई थी। तीन दिन से हो रही तेज बारिश के चलते मिट्टी गीली होकर ईंटों से अलग होने लगी थी। अचानक दीवार भरभरा कर शीतल के ऊपर ढह गई।
विज्ञापन

बड़ी बहन शिवानी ने शीतल को दीवार के मलबे में दबा देखा तो शोर मचाया। गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर शीतल को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आवास, शौचालय योजना का भी नहीं मिला लाभ
बंडा। गांव हेतमनगला निवासी छोटेलाल का कच्चा मकान है। उनको आवास और शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल सका है। वह पत्नी सोमवती, पौत्री शिवानी और शीतल के साथ गारे और ईंट की दीवारों पर पड़े टिन शेड के नीचे रहते थे। संवाद
गांव हेतमनगला में किशोरी की मौत पर नायब तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजा गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

- हिमांशु उपाध्याय, एसडीएम पुवायां
खुटार में बारिश से मकान ढहा, परिवार वाले सुरक्षित
खुटार। मोहल्ला बगियानाथ निवासी प्रेम राठौर का मकान बारिश के चलते शनिवार रात छह गया। परिवार के सभी लोग सकुशल हैं।
नगर में रहने वाले रामप्रेम राठौर का मकान बीती रात हुई बारिश की वजह से गिर गया। जानकारी पाकर खुटार नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला रामप्रेम के घर पहुंचे और उन्हें तहसील प्रशासन से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। चेयरमैन ने पीड़ित परिवार को नकद राशि देकर भी मदद की। इसी मोहल्ले के अनुज को करंट लग गया। चेयरमैन ने उनके घर भी पहुंचकर हालचाल जाना। इसा मौके पर राकेश कुमार, राम सिंह, अखिलेश कुमार, रामसागर, अशोक, सुरेश कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें