तिलहर। बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शमसुद्दीन मियां के सालाना उर्स शरीफ की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के तहत बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मुशायरा होगा। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां ने बैठक कर रजाकारों को जिम्मेदारी दी। बताया कि ऑल इंडिया कवि सम्मेलन व मुशायरे में शायरों व कवियों को आमंत्रित किया गया है। तीन जनवरी को सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ होगा। इसमें शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी तकरीर करेंगे। मखदूम अशरफ बनारसी को भी आमंत्रित किया गया है। उसके बाद कव्वाली होगी। चार जनवरी को रात में कव्वाली होगी।
बैठक में मोहम्मद आसिफ फरीदी, ओवैस खान, वाजिद खान, चांद साबरी, इब्ने हसन, राहत उल्ला खान, शरीफ कुरैशी, साजिद खान, विनीत खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद