सर्व समाज हिताय मोर्चा ने मोहम्मद अली मार्केट स्थित सब्जी मंडी में बैठक कर आतंकी घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा की और अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। बैठक में प्रदेश महासचिव दानिश ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए सबसे बड़ी समस्या है, इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को भी आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। क्योंकि कोई भी धर्म आतंकवाद की इजाजत नहीं देता। इस्लाम नफरत नहीं, बल्कि भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर खिरनीबाग चौराहा पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मो. जीशान, नगराध्यक्ष अब्दुल मुनीर, सतजोत सिंह, इरफान खां, सहादत हुसैन, मुर्तजा बेग, अंकुर सिंह, सलमान, फैज, मुकेश कुमार, अंसार, सरफराज, मुनीर, रमेश कुमार, विशाल, आफताब, हफीज खां आदि मौजूद रहे।