फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गया किशोर करंट लगने से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर निवासी अमित (12) करंट से झुलस गया। वह बकरी चराते हुए ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गया था। वहीं पर तार की चपेट में आने से घटना हुई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले रामनरेश का बेटा अमित बृहस्पतिवार को बकरी चराने के लिए घर से निकला था। बरेली मोड़ के पास रखे ट्रांसफार्मर के नजदीक उसकी बकरी चली गई। इस बीच वह बकरी को ट्रांसफार्मर से दूर करने के लिए गया था। वहीं पर लटक रहा तार उससे छू जाने से करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सीने का हिस्सा और पैर झुलस गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। इस बीच यूपी 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर अमित को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। उसके बाद परिजनों को फोन कर बुलाया गया। मां ऊषा बेटे को देखकर बिलख पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें