फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गुरुनानक पाठशाला और रोटी गोदाम की टीम ने जीती प्रतियोगिता

Fri, 15 Dec 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोटी गोदाम स्कूल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर के रोटी गोदाम में ब्लाॅक स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्काउट में नगर की रोटी गोदाम व गाइड में गुरुनानक पाठशाला की टीम ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुभारंभ बीईओ सपना रावत ने झंडा फहराकर किया। इसके बाद स्काउट गीत प्रस्तुत किया। बीईओ ने मार्चपास्ट की सलामी ली। उच्च प्राथमिक विद्यालय रोटी गोदाम, मंडी, खलील शर्की, पुलिस लाइन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और गुरुनानक पाठशाला के स्काउट-गाइड ने टेंट, पुल, मीनार और कई तरह की गांठें लगाकर प्रतिभा दिखाई। इस दौरान दपिंदर कौर, निकहत परवीन, इमरान सईद, ममता सिंह, हिमांशु दीक्षित, अदिति कौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें