मीरानपुर कटरा। भगवान गणेश की शोभायात्रा बुधवार की शाम धूमधाम से निकाली गई। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इसमें देव स्वरूपों की झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोहल्ला बजरिया से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में श्री राम दरबार, शिव परिवार, श्री राधा कृष्ण, काली का अखाड़ा, शिव तांडव नृत्य पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। बाद में श्री रामलीला मेला मैदान पहुंचकर विधिवत हवन पूजन के साथ श्रीराम लीला का मंचन प्रारंभ हो गया। शोभायात्रा में मेला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, सर्वेश कश्यप, सुनील गंगवार, पारस गुप्ता, पीयूष गुप्ता, रोहित राठौर आदि शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पुलिस बल के साथ चले। संवाद