गांव जेवां में आयोजित भागवत कथा कार्यक्रम में राम सीता की झांकी और कथा सुनाती बेबी मिश्रा। स्रो
पुवायां। गांव जेवां में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित भागवत कथा के 5वें दिन हरदोई से आईं कथा वाचिका बेवी मिश्रा ने राम-सीता विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दाैरान राम और सीता विवाह की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।कार्यक्रम में आए घटियाघाट के दंडी स्वामी महंत विष्णु आश्रम ने बताया कि मंगलवार से शुरू हुई भागवत कथा का सोमवार को विश्राम होगा। मंगलवार को कन्याभोज का आयोजन होगा। संवाद