तिलहर। पुलिस ने युवती का अपहरण करने की कोशिश करने के आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि अजय कुमार ने स्वयं को वन विभाग का इंस्पेक्टर बताकर 25 जनवरी को साथियों के साथ उसके घर आकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 29 जनवरी को आरोपी युवक ने स्कूल से बेटी के साथ लौटते समय उन्हें धमकाया था। 31 जनवरी को वह बरेली गईं हुईं थीं। आरोपी ने बेटी को वाहन में बैठाकर अपहरण की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद