शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच छात्राओं को जागरूकता की शपथ दिलाई गई।
प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि यातायात सुरक्षा एक साझी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यातायात के नियमों के पालन व सुरक्षित वाहन चलाने की आदतों को प्रोत्साहित करें। इसके बाद छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के नारों के साथ रैली निकाली। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी पारुल यादव आदि मौजूद रहे। संवाद