फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिर में चोट लगने से हुई थी छात्र की मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कुलदीप का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का शव शुक्रवार को घर के शौचालय में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने से मौत होेने की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव दशरथपुर निवासी रमेश वर्मा शाहजहांपुर में भूमि संरक्षण विभाग में तकनीकी सहायक हैं। वह थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में किराए के मकान में रहते हैं। साथ में उनका छोटा भाई 26 वर्षीय कुलदीप वर्मा भी रहता था। बृहस्पतिवार शाम को रमेश पत्नी के पास सीतापुर चले गए थे। घर पर कुलदीप अकेला था। शुक्रवार सुबह रमेश ने कुलदीप को कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने अपने एक साथी को घर भेजा। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई तो उनके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पड़ोस के मकान की छत के रास्ते घर में अंदर आई जहां कुलदीप का शव शौचालय में मिला। उसके कान से खून बह रहा था। परिजनों के मुताबिक कुलदीप ने हाल में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दी थी। पेपर लीक होने की अफवाह से वह परेशान था। ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। परिजनों ने ब्रेन हेमरेज से मौत की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक थाना आरसी मिशन सीपी शुक्ला ने बताया कि हो सकता है कि चक्कर आने से कुलदीप गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें