फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिपाहियों ने वसूली कर छोड़ दिए गोवंश लदे वाहन

Thu, 16 Mar 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। राष्ट्रीय गोरक्षक दल ने थाना रामचंद्र मिशन में तैनात सिपाहियों पर हरदोई बाईपास चौराहे से गुजरने वाले गोवंश लदे वाहनों को वसूली कर छोड़ने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को सौंपे पत्र में कहा है कि जांच कर दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान को पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि थाने में तैनात कुछ सिपाही हरदोई बाईपास चौराहे से गुजरने वाले गोवंश लदे वाहनों को वसूली कर छोड़ देते हैं। हाल ही में इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इंस्पेक्टर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार, गुड्डू, राधे, दीपक मिश्रा, मनीष कश्यप, मुनेंद्र कुमार, विपिन रस्तोगी, हिमांशु मिश्रा, अतुल रस्तोगी, पवन गुप्ता, रामजी गुप्ता, अभिषेक, प्रभाकर वर्मा, शुभम, अंकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें