फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मनाई गई महिला बंदी की नवजात कन्या की छठी

सार

शाहजहांपुर जेल में बंद महिला बंदी संगीता की नवजात कन्या की छठी बुधवार को धूमधाम से मनाई गई।सभी बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं बांटी गईं।कार्यक्रम का आयोजन बाथम वैश्य महिला संगठन की ओर से जिला कारागार में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जेल में बंद महिला बंदी संगीता की नवजात कन्या की छठी बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। महिला संगीत के साथ छठी की रस्में की गई। बच्ची के प्रतीकात्मक काजल लगाया गया। पैर, हाथ व गले में काला धागा पहनाया गया। बच्ची को पांच नए वस्त्र भेंट किए गए। सभी बच्चों को खाने-पीने की वस्तुएं बांटी गईं। इस दौरान महिला बंदियों ने खुशी में वाद्ययंत्रों पर नृत्य किया। कार्यक्रम का आयोजन बाथम वैश्य महिला संगठन की ओर से जिला कारागार में किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, महामंत्री शोभा गुप्ता, रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, संध्या गुप्ता, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहीं। जेल अधीक्षक मिजाजीलाल ने कहा कि कारागार में किसी बच्चे के जन्म पर छठी समारोह एक नया प्रयोग है। इससे बंदियों में अवसाद दूर होगा। वे आत्म सुधार की ओर प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें