फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कृष्ण के मधुर भजनों से हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Tue, 17 Nov 2026 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आध्यात्मिक वातावरण के बीच सोमवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का वाचन वृंदावन से आईं पूजा किशोरी ने किया। कथा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुई। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और धुंधकारी-गोकर्ण प्रसंग का वर्णन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के भजन वृंदावन धाम अपार की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजक मंजू रानी गुप्ता ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान रोहित गुप्ता, अनामिका गुप्ता, मोहित, संगीता, हेमू गुप्ता, स्तुति, शाश्वत, समृद्धि, मधु कपूर, तनुजा बाथम और रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें