पुवायां। देसी घी खराब होने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद होने के बाद ग्राहक की सूचना पर पुलिस ने दुकानदार को थाने में बिठा लिया। दुकान को भी बंद करा दिया।
मेरठ का एक व्यक्ति नगर में देसी घी की बिक्री करता है। नगर के ही एक व्यक्ति ने देसी घी खरीदा था। रविवार को ग्राहक दुकानदार के पास पहुंचा और घी खराब होने की बात कहते हुए रुपये वापस करने को कहा। इसको लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद ग्राहक ने फोन कर पुलिस को सूचना देकर खराब घी बेचे जाने पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान को बंद करा दिया और दुकानदार को थाने लाकर बिठा लिया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दुकान को बंद करा दिया गया है और दुकानदार को थाने लाया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। खाद्य विभाग के अधिकारी घी की जांच करेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद