फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
पुवायां के गांव जेबां में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबां में सोमवार को कलशयात्रा के साथ राधेश्याम हिमांशु पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलशयात्रा का शुभारंभ दोपहर दो बजे यज्ञाचार्य प्रमोद कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ देवताओं की जय-जयकार करते हुए यज्ञ स्थल से गोमती नदी के पन्नघाट पहुंचे। यहां स्नान के बाद पूजा-अर्चना की गई और कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु वापस यज्ञस्थल पर पहुंचे। इसके बाद पूजा-अर्चना कर मंडप प्रवेश कार्यक्रम किया गया। यजमान शशांक पांडे ने बताया कि सुबह आठ बजे से यज्ञ और पांच मई से यज्ञ स्थल पर श्रीरामकथा का आयोजन भी किया जाएगा। कलशयात्रा में वीरपाल मिश्रा, जयनारायण वाजपेयी, सच्चिदानंद, उमेशचंद्र, रामसेवक, वीरेश सहित तमाम श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें