फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एआरएम समेत 86 कर्मियों का वेतन बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार समेत 86 कर्मचारियों का वेतन बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

पोर्टल पर संपत्ति का विवरण लोड करने के बाद वेतन जारी हुआ है। शासन ने 31 दिसंबर तक संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परिवहन निगम के पास अंतिम दिन लिंक आया। इसके चलते मात्र तीन कर्मचारी ही संपत्ति का ब्योरा दे सके। इसके चलते एआरएम समेत 86 कर्मचारियाें का वेतन रोक दिया गया। वेतन नहीं आने पर कर्मचारियों ने अपना ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा देने के बाद वेतन को जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें