खुदागंज। क्षेत्र के गांव रामपुर नवदिया में शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के दौरान एक परिवार के मकान की छत गिर गई।
पीड़ित शिवेंद्र सिन्हा, प्रवेंद्र सिन्हा, बिजेंद्र सिन्हा पुत्रगण रोहताश कुमार ने बताया कि गत रात हुई बारिश से जिस समय उनके कमरे की छत गिरी, वह सभी दूसरे कमरे में अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस कारण सबकी जीवन रक्षा हो गई, लेकिन छत के मलबे में दबकर कमरे में रखा गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। यह परिवार मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा है। मकान की हालत बहुत खस्ता है, लेकिन आर्थिक कमजोरी के कारण उसकी मरम्मत कराने में परिवार के लोग असमर्थ हैं। तीनों भाइयों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से प्रधानमंत्री योजना से आवास मांगा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।