फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में चली गोली

Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में होलिका में आखत डालने गए मौजूदा प्रधान और प्रधान पद पर  उम्मीदवार रहने वाले के बीच गाली गलौज के बाद जमकर फायरिंग हुई। इसमें दोनो पक्षों के दो-दो लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनाें पक्षों की ओर से सात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना बृहस्पतिवार को होली के दिन क्षेत्र के गांव पंचायत भरतपुर की है। ग्राम पंचायत भरतपुर के प्रधान जितेंद्र गुप्ता उर्फ नन्हेंलाल के भाई विष्णु गुप्ता ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांव के लोगों के साथ होली पर आखत डालने गया था। होली स्थल पर पहले से ही मौजूद गांव के कमलेश,रामवीर,पवन व त्रिभुवन ने उन्हें देखते ही गाली गलौज शुरू कर दिया। विष्णु ने बताया कि उसके भाई प्रधान नन्हेंलाल गुप्ता के विरुद्ध गांव के ही त्रिभुवन ने प्रधानी का चुनाव लड़ा था। इसमें उसके भाई नन्हेंलाल चुनाव जीते थे जबकि त्रिभुवन चुनाव हार गये थे। इसी रंजिश मे त्रिभुवन आदि ने उन्हें गाली गलौज किया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने जायज-नाजायज असल हों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें उसके परिवार के सचिन व प्रदीप सिर मे छर्रे लगने से घायल हो गये। दूसरे पक्ष के रामवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें प्रधान नन्हेंलाल गुप्ता, श्यामसिंह, अजीत ने आखत डालते समय चुनावी रंजिश में गाली गलौज किया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने जायज-नाजायज असलाहों से फायरिंग की। इसमें रोबिन व रामवीर छर्रे लगने से घायल हो गये। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रधान नन्हेंलाल गुप्ता को हिरासत में ले लिया है,जबकि दूसरा पक्ष पुलिस के पहुंचते ही मौके से फरार हो  गया। पुलिस ने दोनाें पक्षों की ओर से सात लोगों के विरुद्ध क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घटना की सक्रियता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें