शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र पर सोमवार को 19 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें एक दंपती के बीच समझौता हो गया।
थाना कटरा क्षेत्र के एक दंपती की शादी को तीन साल हुए थे। महिला पिछले तीन माह से मायके में रह रही थी। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। खर्च के लिए रुपया भी नहीं देता है। काउंसलर ने दोनों की वार्ता कराकर उन्हें समझाया। इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। इस दौरान मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, आरक्षी पिंकी, मोनिका, सरस्वती मौजूद रहे। संवाद