फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी इस्टेट के मार्गों से गुजरी राजगददी शोभायात्रा

सार

ओसीएफ इस्टेट मैदान से शुक्रवार को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा फैक्टरी इस्टेट के कई मार्गों से होकर गुजरी।राजगद्दी शोभायात्रा में राम-सीता दरबार, विष्णु भगवान, दुर्गा माता के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट मैदान से शुक्रवार को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फैक्टरी इस्टेट के कई मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह झांकियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भ्रमण के बाद ओसीएफ इस्टेट मैदान में भरत मिलाप तथा श्रीराम का राज्याभिषेक की लीला का मंचन हुआ। भारत मिलाप को देखकर सभी भावविभोर हो गए। वहीं 14 साल बाद भगवान राम अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे, तब भरत, शत्रुघ्न आदि ने उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने श्री राम का राज्याभिषेक किया। राजगद्दी शोभायात्रा में राम-सीता दरबार, विष्णु भगवान, दुर्गा माता के स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मंचन के कलाकारों में रोहित सक्सेना, देवेंद्र पाल, अंकित अवस्थी, रानी मिश्रा, संदीप, रजनी, सीवी, साधना आदि शामिल रहे। इस मौके पर सत्यनारायण जुगनू, पैट्रिक दास, अंकित सक्सेना, अरुण डीआर, देवेश दीक्षित, महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें