महिला द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुये एक भुक्तभोगी नेल राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति दिए जाने की मांग की है। थाना परौर के गांव हरद्वारा निवासी रवींद्र सिंह ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि मौजूदा समय वह जलालाबाद क्षेत्र के गांव जिगनेरा में रह रहा है। आरोप है कि इसी गांव की एक महिला ने उसके मकान में चोरी कर ली थी, जिसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद से उक्त महिला उससे नाराज हो गई और महिला ने उसके द्वारा बलात्कार किए जाने की कई झूठी तहरीरें पुलिस को दी। इसके बाद परौर पुलिस द्वारा उसका आर्थिक व मानसिक शोषण किया गया। आरोप है कि अब उक्त महिला जलालाबाद में झूठी तहरीर देकर उसका शोषण करवा रही है, जिस कारण वह मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान है और आत्महत्या कर लेना चाहता है। भुक्तभोगी ने राष्ट्रपति से आत्महत्या के लिए अनुमति दिए जाने की मांग की है।