स्थानीय बिजली सब स्टेशन पर ऐपकास इंडिया लिमिटेड के अभियंताओं द्वारा शाहजहांपुर व पीलीभीत के बिजली कर्मियों को कैपिस्टर बैंक के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दोनों जिलों के सभी उपकेंद्रों के एसडीओ, जेई तथा एसएसओ ने भाग लिया। नोएडा से आए वरिष्ठ अभियंता प्रताप सिंह व शिवा सिंह ने कर्मचारियों को कैपिस्टर बैंक के संचालन का प्रशिक्षण दिया। साथ ही इसके प्रयोग से होने वाले लाभ से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इससे ऊर्जा की बचत होगी, लाईन लास में कमी आएगी, करेंट और लोड कम होने से वोल्टेज बढ़ेगा, लाइनें गर्म कम हाेंगी तथा तार भी कम टूटेंगे। इससे गुणवत्ता पूर्ण सप्लाई मिल सकेगी। उन्होंने कर्मियों को सिस्टम आपरेट करने की ट्रेनिंग भी दी। इस मौके पर मुख्य अभियंता बरेली जोन बीके शर्मा, अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद, अधिशासी अभियंता एनपी सिंह, अधिशासी अभियंता मीटर सुशील श्रीवास्तव, बरिष्ठ अभियंता प्रताप सिंह, मार्केटिंग अभियंता शिवा सिंह सहित एसडीओ कुमार विकल, जेई अरूण यादव आदि मौजूद रहे।