शाहजहांपुर। जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर चल रहे विशेष अभियान के तहत जिले की पुलिस ने मौके पर जाकर 33 शिकायतों का निस्तारण किया।
नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों ने मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराया। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम एक स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर जा रहे हैं। इससे शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। संवाद