तिलहर। तहसील मार्ग पर एक अस्पताल के पास शुक्रवार की रात एक छुट्टा गाय नाले में गिरकर उसमें फंस गई। यह संयोग रहा कि उसी दौरान ईद के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उधर से गश्त पर निकली पुलिस टीम की निगाह नाले में गिरी गाय पर पड़ गई, जो बाहर निकलने के लिए तड़प रही थी। पुलिस टीम मेें शामिल दरोगा नितिन कुमार और अमित बालियान ने मानवता दिखाते हुए तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से गाय को नाले से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। थोड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया। संवाद