शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस गलत रूट से निकाले जाने की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। ताजियेदारों से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि वे अपने तय रूट पर चल रहे हैं। बताते हैं कि सूचना देने वाले व्यक्ति को जुलूस में ढोल बजाने को लेकर आपत्ति थी। इस दौरान ताजियादारों ने पुराने फोटो भी दिखाए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। रूट गलत न मिलने पर जुलूस को आगे जाने दिया गया। संवाद