फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस ने आंधीदेई गांव की मोड़ से धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ा

Fri, 31 Jul 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आंधीदेई गांव के मोड़ पर घेराबंदी कर धोखाधड़ी के आरोपी गांव बिरिया निवासी जयवीर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद दीपक सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को कलान थाने में बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गोविंदनगला गांव निवासी मोरपाल ने बिरिया गांव निवासी जयवीर, अरविंद, गोविंद, लक्ष्मी, बाराकलां गांव निवासी विपिन, बाराकलां स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि भूमि पर दोबारा फर्जी तरीके से 1,09,500 रुपये का ऋण लिया गया। सुनियोजित तरीके से वादी की भूमि हड़पने की नीयत से एक लाख रुपये में सौदा कर दिया। 80 हजार रुपये लेकर विपिन के नाम इकरारनामा कर दोबारा लोन निकाला। विरोध पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें